Sunday, 21 August 2016

ओलम्पिक मे मैरॉथन

#Rio2016

#Marathon

WHAT A FINISH FROM T Gopi and Kheta Ram. 


#KhetaRam - 25th

#Gopi - 26th


पर चिंता मत किजिए आप ने कुछ नही किया देश के लिए, इस देश मे आपको कोई नही जानता , न आपको किसी ने दौड़ते देखा, जनाब इस देश मे उसी को जाना जाता है जो मैडल ले आता है, या क्रिकेट खेलता है, या वॉलीवुड मे हैं।।


आप दोनो क्या है?? मामूली से धावक, एक मैडल भी नही ला पाए , छी!!


पर ये कोई नही देखेगा कि बैडमिंटन, कुश्ती या क्रिकेट नही है ये है १५५ लोगो की ४३ किमी की दौड़, और भारत मे एथलीट्स की सुविधा तो हम ही जानते हैं, आपके पास पर्सनल फिजियो नही है, आपके पास साइकैट्रिक नही है, आपके पास फैडरेशन का सपोर्ट नही है, फैडरेशन तो छोड़िए जनाब आपके पास अपने देश वासियों का सपोर्ट नही है ।


कोई आपको क्यूँ देखे?? हाँ पर मैडल मिल जाता तो आप पूरे देश के भाई हो जाते।।


गलत देश मे पैदा हो गए जनाब, यहाँ रामलला टेंट पर विश्राम कर रहे हैं और उनके नाम पे वोट छापने वाले पूरी दुनिया मे लग्जरी मे घूम रहें हैं!! अच्छा भारतीयों को तो ये भी नही पता होगा कि आप एकॉनमी क्लास मे गए थे और फैडरेशन बिजनेश क्लास मे, अरे कोई बात नही आपने अपने प्रयास से सच्चे खेल प्रेमियों और माँ भारती का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया, आपके प्रयास के लिए बहुत-२ धन्यवाद, अपना प्रयास जारी रखिएगा, ये भारत है यहाँ लोगों से उम्मीद कम रखिएगा, इस महान देश मे बहुत ही स्वार्थी लोग रहते हैं।।


गोपी और खेता राम व नीतेन्द्र जी आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ, कल अखबार और रात के न्यूज चैनल पे अपने नाम की उम्मीद मत करिएगा, वो क्या है न ?? समझ गए मैडल।।


Nitendra Singh has finished 83rd with a timing of 2:22:52. नीतेन्द्र आपका प्रयास सराहनीय है।।


This has been some amazing stuff from the Indian duo. They have both produced their personal best timings. 


Kheta Ram - 2:15:26 (Personal Best)

Gopi Thankal - 2:15:25 (Personal Best)


जय हिन्द, भारत माता की जय।।

Sunday, 14 August 2016

Sleeping Beauty

स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी तो लगभग सभी जानते हैं.

उसके जन्म के समय उसके पिता जी, जो एक राजा थे, ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने सभी को बुलाया सिवाय एक जादूगरनी के. जादूगरनी इस बात का बुरा मान गयी, और उसने काला बिल्ला कर दिया ....
ओह्ह माफ़ करियेगा मेरा मतलब काला जादू कर दिया - ये लड़की जब अपना सोलहवाँ जन्म दिन मनायेगी उसी दिन उसके हाथो में एक समय चक्र की सुई चुभेगी और ये ‘डीप स्लीप’ में चली जायेगी. बोले तो कुम्भकर्णी निद्रा में और जगाने से भी नहीं जगेगी.

राजा ने अपनी बेटी के जीवन के लिये जादूगरनी से उसके जीवन की भीख माँगी. जादूगरनी का दिल पसीजा उसने कहा – राजकुमारी को सच्चा प्यार करने वाला किस करे, हिंदी में बोले तो चुम्बन करे तो, इसकी नींद टूट जायेगी और ये ठीक हो जायेगी.

राजकुमारी के सोलहवें जन्मदिन पर ऐसा हुआ भी की वो Deep Sleep  में चली गयी. फिर प्रिंस फिलिपने उसे किस करा और वो नींद से जग उठी.मगर जब सोलहवें जन्मदिन पर समय चक्र की सुई चुभने से राजकुमारी Deep Sleep में चली गयी थी, तो राजा ने जादूगरनी की घर पर चढ़ाई कर दिया और जादूगरनी के सामने जाकर ललकार कर बोला – ये राजकुमारी औरोरा का जन्म प्रमाण पत्र है और इसके अनुसार राजकुमारी अभी सोलह साल की नहीं हुई है. तुमने समय से पहले ही उसे Deep Sleep में भेज कर बहुत बड़ी गलती की हो, अब या तो उसे Deep Sleep  से जगाओ या फिर मरने के लिये तैयार हो जाओ.

राजा की बात सुन कर जादूगरनी अपना पेट पकड़ कर हँसने लगी. वो हंसते हुए लोटपोट करने लगी. वो जादूगरनी अपनी पूरी जिंदगी में इतना कभी नहीं हंसी थी, यहाँ तक की हँसते हुए उसकी जान तक निकल गयी होती, अगर वो जादूगरनी नहीं होती. उसने राजा को बताया की – स्लीपिंग ब्यूटी फ्रेंच फेयरी टेल्स है, इंडियन फेयरी टेल्स नहीं की जाली जन्म प्रमाण पत्र बना कर लाओगे और मुझे उल्लू बना दोगे.

राजा को वापस आना पड़ा. स्लीपिंग ब्यूटी कहानी का ये हिस्सा दो देशो के बीच के डिप्लोमेटिक रिलेशन को नुकसान पहुँचा सकता था, इसलिये इस घटना को मूल कहानी से हटा दिया गया था.